लुधियाना। लुधियाना के नामी सीनियर क्राइम रिपोर्टर कुलवंत सिंह का बीमारी के चलते मंगलवार को अचानक निधन हो गया था। जिसके चलते उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी दिन बुधवार को सिविल लाइन स्थित केवीएम स्कूल की बैक साइड़ श्मशानघाट में किया गया। इस दौरान शहर के कई धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक आगू पहुंचे। जिनकी और से परिवार के साथ दुख व्यक्त किया गया। बता दें कि कुलवंत सिंह लुधियाना के नामी क्राइम रिपोर्टर थे। कुलवंत सिंह की और से साल 2002 में देश सेवक अखबार से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उनकी और से साल 2006-7 में पंजाब केसरी अखबार को ज्वाइंन किया। जिसके बाद कुलवंत सिंह द्वारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा गया। शहर ही नहीं बल्कि पंजाब के बड़े राजनेता, अधिकारी व लोग उनके नाम से अच्छे तरह से वाकिफ थे। अपनी कलम का लोहा मनवाने वाले कुलवंत सिंह द्वारा लिखी खबरों को आज भी लोग याद करते हैं। अपने अंतिम समय में कुलवंत सिंह लुधियाना की दैनिक हिंदी प्रकाशित होने वाली अखबार में काम कर रहे थे। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत काफी खराब थी। जिसके चलते वह दीपक अस्पताल में उपराचाधीन थे। लेकिन मंगलवार को अचानक उनका निधन हो गया।
Ludhianas-senior-crime-reporter-kulwant-singh-was-cremated-various-celebrities-bid-farewell
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)