May 9, 2025 16:00:59

एम.बी.डी ग्रुप ने एमबीडी कृष्णा रिजॉर्ट में करवाई माता की चौंकी

Dec2,2019 | Enews team | Jalandhar

ई न्यूज पंजाब, जालंधर एमबीडी ग्रुप के संस्थापक अशोक कुमार मल्होत्रा के आशीर्वाद से शनिवार को जी.टी. रोड स्थित एमबीडी कृष्णा रिजॉर्ट में एमबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन सतीश बाला मल्होत्रा, मोनिका मल्होत्रा कंधरी मैनेजिंग डायरेक्टर, सोनिका मल्होत्रा कंधारी ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर की देखरेख में माता की चौंको करवाई गई। माता की चौकी में एमबीडी ग्रुप के समूह पारिवारिक सदस्यों तथा एमबीडी बुकस, एमबीडी नियोपोलिस मॉल लुधियाना, एमबीडी नियोपोलिस मॉल जालंधर, रेडीसन ब्लू होटल एमबीडी लुधियाना और मॉडर्न इंस्टीट्यूट जालंधर के स्टाफ व एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर बलवंत शर्मा और गणमान्य शखिसयतें उपस्थित हुई। उन्होंने मां के चरणों में नतमस्तक होकर मां का आर्शीवार्द प्राप्त किया। माता की चौकी के मद्देनजर एमबीडी कृष्णा रिजॉर्ट को भवय व आकर्षक तरीके से सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित रिजोर्ट बेहद आकर्षक और अदभुत छटा बिखेर रहा था। श्री अनुराग शर्मा चंडीगढ़ वाले तथा उनकी पार्टी के कलाकरों ने माता की भेटों का गुणगान किया। उन्होंने मां की एक से बढ़कर एक भेंट का गायन किया। श्री अनुराग शर्मा चंडीगढ़ वाले ने अपनी मधुर आवाज में श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। माता की चौंकी मां की विधिवत आरती तथा संगत को प्रसाद वितरण करने के साथ संपन हो गई। इस अवसर पर अशोक पलटा कांग्रेस नेता, विमलकांत (एसीपी हेड क्वार्टर), मोहिंदर सिंह केपी विधायक, जगदीश राज राजा मेयर जालंधर नगर निगम, विधायक राजिंदर बेरी अशोक पलटा कांग्रेस नेता, विमलकांत (एसीपी हेड क्वार्टर), मोहिंदर सिंह केपी विधायक, जगदीश राज राजा मेयर जालंधर नगर निगम, विधायक राजिंदर बेरी, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा, नगर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा, विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक केडी भंडारी मौजूद थे। एमबीडी ग्रुप के बारे में भारत में अग्रणी शिक्षा कंपनियों में से एक छह दशकों के अनुभव के साथ एमबीडी समूह ने अपने संस्थापक श्री अशोक कुमार मल्होत्रा की भविष्य दृष्टि द्वारा निर्देशित ई-लर्निंग, स्टेशनरी, एम-लर्निंग, कौशल सहित विभिन्न उद्योगों में विविधता लाई। इसमें विकास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, पर्यावरण के अनुकूल नोटबुक, पेपर विनिर्माण, आईसीटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, आतिथ्य, रियल एस्टेट, मॉल विकास और प्रबंधन शामिल है। ग्रुप की यूके, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका सहित विभिन्न देशों में भी उपस्थिति है।

MBD Group




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023