ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शिवपुरी स्थित होटल वंजलि की ओर से पहली पातशाही श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में मेन जी.टी. रोड शिवपुरी में धार्मिक समागम करवाया गया। इस मौके जिला अकाली दल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ढिल्लों,पार्षद मनी ग्रेवाल,ए.सी.पी. अनिल कोहली और इंस्पैक्टर विजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित होकर नतमस्तक हुए। होटल वंजलि के चेयरमैन लक्की ग्रेवाल, पलविन्द्र सिंह ग्रेवाल ने सिरोपे डालकर उनका स्वागत किया। रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि गुरु साहिब के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर बदलाव लाया जा सकता है तथा गुरु साहिब के उपदेश हमें सही राह दिखाते हैं। इस मौके अरदास करने के उपरांत गोगा वालिया, मनजीत सिंह ढिल्लों, बंटी धालीवाल, सतपाल सिंह ठेकेदार, जसबीर सिंह व अन्यों ने लंगर की सेवा की।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)