पंजाब। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर से शिरोमणी अकाली दल के प्रधान बन गए हैं। सुखबीर बादल पहली बार साल 2008 में शिअद के प्रधान बने थे। बता दें कि तनखैया घोषित होने के बाद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सुखबीर बादल ने अकाल तख्त के आदेश पर 16 नवंबर 2024 इस्तीफा दिया था। लगातार 16 सालों तक प्रधान रहने के बाद एक बार फिर से उन्होंने प्रधान चुना गया है। प्रधान पद की अवधि 5 साल तक होती है, यानी अगले 5 साल तक सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल के प्रधान बने रहेंगे। प्रधान बनने के बाद सुखबीर बादल ने अपने संबोधन में बागी घुट के नाराज चल रहे अकाली नेताओं से वापस लौट आने की मांग की है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)