लुधियाना। लुधियाना में जल्द उप-चुनाव की तारिख का ऐलान होने वाला है। जिसे लेकर लगातार राजनीति गर्माती जा रही है। शनिवार को वार्ड नंबर 61 कृष्ण नगर में इलाके में कुछ लोग गली मोहल्लों में घूम कर लोगों की वोट वेरिफिकेशन कर रहे थे। इस बीच उन्हें कुछ कांग्रेसियों ने रोक लिया। कांग्रेसियों का आरोप है कि लोगों के घरों में घुस कर उनकी निजी डिटेल सत्ता पक्ष के लोग इकट्ठी कर रहे है। निगम चुनाव की तरह ही हल्का पश्चमी में इस बार कांग्रेसियों के वोटरों की वोट काटने की योजना बनाई जा रही है। जानकारी देते हुए कांग्रेसी इंद्रजीत इंदी और ममता आशु ने कहा कि उनके वार्ड में कुछ लोग खुद को चेयरमेन बता कर लोगों की निजी जानकारियों हासिल कर रहे है। लोगों से पूछा जा रहा है कि उनके घर में कौन-कौन रहता है। उनके कितने बच्चे लुधियाना में रहते है या विदेश में रह रहे है। यहां तक की लोग किसे वोट करेंगे इस बारे भी पूछा जा रहा है। इलाके के लोगों ने ही जानकारी दी और इस अवैध रूप से की जा रही वेरिफिकेशन का विरोध किया। सरकार किसी भी कीमत पर चुनाव हारना नहीं चाहती इस कारण वह प्रशासनिक अधिकारियों का भी गलत इस्तेमाल करेगी। ममता आशु ने कहा कि बाहरी शहरों के लोग हल्का पश्चमी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)