लुधियाना। फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में हुए बहुकरोड़ी घोटाले में लुधियाना कोर्ट की और से मुल्लांपुर के आढ़तिए सुरिंदर कुमार धोतीवाला को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। विजिलेंस द्वारा दर्ज किए मामले में आरोपी आढ़तिए धोतीवाला को सीजेएम राधिका पूरी की अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। जिसके चलते विजिलेंस की और से आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की और से फूड सप्लाई विभाग में घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत कई लोगों को नामजद कर गिरफ्तार किया था। लेकिन आढ़तिया सुरिंदर धोतीवाला उस मामले में फरार था। जिसके चलते अदालत द्वारा उसे भगौड़ा करार दे दिया है।
Food-Supply-Scam-Court-Declares-Dhotiwala-As-A-Fugitive
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)