May 9, 2025 15:08:58

मंत्री हरभजन Eto पहुंचे लुधियाना, गांव कटानी में सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

Jul31,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सोमवार को कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO लुधियाना पहुंचे। जहां उनकी और से लुधियाना-चंडीगढ़ रोड से श्री देगसर साहिब (श्री कटाना साहिब) तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यह सड़क पिछले कई वर्षों से खस्ता हालत में थी। मंत्री हरभजन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से यह सड़क बदहाल थी। यदि समय रहते पुरानी सरकारों ने लोगों की सार ली होती तो आज इस सड़क का निर्माण हो चुका होता। करीब 9 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 महीने में पूरा हो जाएगा।
मंत्री हरभजन ने कहा कि विधायक हरदीप सिंह मुंडियां ने पहले ही विधानसभा सेशन में राहों रोड और गांव कटाणा की सड़क की खस्ता हालत का मुद्दा उठाया था। इसके बाद ही पंजाब सरकार ने 2 करोड़ 27 लाख का फंड इन सड़कों के लिए पास किया। सड़क बनने से लोगों को राहत महसूस होगी। आप विधायक लगातार दिन-रात काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में लगातार विकास कार्य जारी रहेंगे। MLA हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि लगातार लोगों को आ रही मुश्किलों के चलते इस सड़क का निर्माण शुरू करवाया गया है। पंजाब सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। हल्का साहनेवाल की बाकी सड़कों को भी जल्द बनवाया जाएगा। आने वाले दिनों में कई अन्य प्रोजेक्टों की भी शुरुआत करवाई जा रही है। लोक सभा चुनाव और निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा।

Minister-Harbhajan-Eto-Reached-Ludhiana-Inaugurated-Road-Construction-Work-In-Village-Katani




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023