May 9, 2025 14:27:39

खन्ना में अवैध शराब फैक्ट्री का मुद्दा फिर गरमाया, Aap विधायक सौंध बोले - कांग्रेसियों ने लगाई थी; लोगों से माफी मांगें पूर्व मंत्री कोटली

Jul17,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना में लॉकडाउन के दौरान गांव बाहोमाजरा में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई थी। इस फैक्ट्री के बाद विरोधी दलों ने लगातार उस समय की मौजूदा कांग्रेस सरकार को घेरा था। विधान सभा सत्र से लेकर 2022 के चुनावों में भी मुद्दा गरमाता रहा। शायद इसका खामियाजा भी कांग्रेस को पुलिस जिला खन्ना के तीन विधानसभा क्षेत्र खन्ना, पायल व समराला में भुगतना पड़ा। अब आम आदमी पार्टी की सरकार के डेढ़ साल बीतने के बाद इस फैक्ट्री का मुद्दा फिर गरमा गया है। बाढ़ को लेकर शुरू हुई सियासत के बीच इस अवैध शराब फैक्ट्री की एंट्री हुई। पहले खन्ना से आप विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने इस शराब फैक्ट्री के लिए उस समय के कांग्रेस विधायक गुरकीरत सिंह कोटली को जिम्मेदार ठहराया। यहां तक आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने ही यह फैक्ट्री लगाई थी। इसके लिए आप विधायक ने पूर्व मंत्री कोटली से सार्वजनिक तौर पर लोगों से माफी मांगने को कहा। अपनी सरकार में इस फैक्ट्री को जांच कराने का दावा भी किया गया। डेढ़ साल में क्यों नहीं कराई जांच पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने उल्टा आप सरकार पर सवाल खड़े कर दिए। कोटली ने कहा कि डेढ़ साल में आप सरकार ने जांच क्यों नहीं कराई। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। सियासी रोटियां सेंकने के बजाय और कुछ नहीं है। सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस सरकार ने इस फैक्ट्री को बेनकाब किया था। इसके आरोपियों को पकड़ा गया। फैक्ट्री बंद कराई गई। अब डेढ़ साल में विधायक सौंध विकास कराने में विफल रहे हैं। लोगों के भरोसे पर खरा नहीं उतरे हैं। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ब्लेम गेम खेली जा रही है। सीएम और गवर्नर से मिलेगा कांग्रेस वफद अवैध शराब फैक्ट्री में कांग्रेस की बदनामी को अब पार्टी बिल्कुल सहन नहीं करेगी। इस मामले में बहुत जल्द कांग्रेस का एक वफद सीएम भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मिलेगा। सरकार से मांग की जाएगी कि अवैध शराब फैक्ट्री की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जो भी दोषी हैं उन्हें सख्त सजा मिले। अमृत योजना में घोटाले के आरोप मौजूदा और पूर्व विधायक के बीच अमृत योजना के करोड़ों रुपयों को लेकर भी बवाल मचा। मौजूदा विधायक सौंध ने अमृत योजना में घोटाले का आरोप लगाकर सच्चाई लोगों के सामने लाने का दावा किया। पूर्व विधायक कोटली ने कहा कि खन्ना में जितने काम हुए हैं, वो कांग्रेस की बदौलत ही हैं। डेढ़ साल में आप सरकार में एक ईंट तक नहीं लगी।

The-Issue-Of-Illegal-Liquor-Factory-In-Khanna-Again-Heated-Up-Aap-Mla-Saundh-Said-Congressmen-Had-Set-It-Up-Apologize-To-The-People-Former-Minister-Kotli




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023