May 9, 2025 14:20:34

बुड्ढा नाले का पानी हुआ ओवरफ्लो, टिब्बा रोड पुली टूटने की कगार पर, प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

Jul13,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना का बुड्ढा नाला ओवरफ्लो हो चुका है। नाले के पानी से आसपास के इलाकों के घरों में भारी नुकसान हो रहा है। जिले में कई जगहों पर पुल टूटने के बाद अब टिब्बा रोड पुली टूटने की कगार पर है। यह पुली किसी भी समय गिर सकती है। खतरे को भांपते हुए यहां से लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रशासन से खतरे के बोर्ड लगा दिए हैं। पुलिस तैनात की गई है। इस पुली से आना जाना बंद करने के लिए पुलिस को लाठियों का प्रयोग भी करना पड़ रहा है। टिब्बा रोड पर बुड्ढा नाला के पास रहने वाले हरजोत सिंह और रविंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रशासन की लापरवाही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, बल्कि हर साल होता है। बुड्ढे नाले की सफाई नहीं होने कारण पानी ओवरफ्लो हो जाता है। बोर्ड लगा दिए, बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए इस बार बाढ़ का पानी छोड़ने के बाद नाला ज्यादा ओवरफ्लो हुआ। दूध, सब्जी लाने के लिए भी रास्ता बंद करना पड़ा है। टिब्बा रोड की पुली से लोग एक तरफ से दूसरी तरफ निकलते हैं, लेकिन अब यह पुली गिरने वाली है। पानी का बहाव इतना तेज है कि पुली को बहा ले जाएगा। इसी कारण प्रशासन ने पुली तो बंद कर दी। लोगों की सेफ्टी के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम नहीं किए। प्रशासन से रिहायशी इलाकों से पानी निकालने की अपील टिब्बा रोड के लोगों ने रोष जताते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। लोगों की मांग है कि सबसे पहले बुड्ढा नाला में पानी का स्तर कम किया जाए। इसके साथ-साथ घरों से पानी निकाला जाए। अगर यही हाल रहा तो यहां हालात और बिगड़ सकते हैं। भूखमरी भी लोगों की जान ले सकती है। इस पर तुरंत ध्यान दिया जाए।

Budha-Drain-Water-Overflowed-Tibba-Road-Pulley-On-The-Verge-Of-Collapse-Administration-Put-Up-Warning-Boards




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023