लुधियाना। एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) नितिन सैनी के निर्देशों पर डीआरआई की टीम ने एक इंपोर्टर पर कार्रवाई की है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। इस इंपोर्टर द्वारा खिलौनों के पॉट्स सप्लाई करने की आढ़ में पूरे खिलौने की सप्लाई किए जा रहे थे। जिसके चलके रेड कर उसे काबू किया है। हालांकि अधिकारियों की और से अभी मामले की जांच की जा रही है। डीआरआई अनुसार उक्त इंपोर्टर युनिस्टार टेक्नोप्लास्ट फर्म का मालिक है। इंपोर्टर की और से खिलौनों के अलग अलग हिस्से कर उनके पॉट्स सप्लाई किए जाते है। लेकिन आरोपी द्वारा पूरे खिलौने ही सप्लाई कर दिए जा रहे थे। इसके जरिए वह 35 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी बचा रहा था। इस तरह कर उसने करोड़ों का टैक्स चोरी कर लिया है। बड़ी संख्या में किया जा रहा था खिलौना सप्लाई डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि उक्त फर्म का टुडे लॉजिस्टिक कस्टम हाउस एजेंट है। जिसके चलते खिलौने सप्लाई होते थे। सूत्रों के अनुसार विभाग के अधिकारियों को पता चला है कि वह पहले भी कई बार खिलौने सप्लाई कर चुका है। जिसके चलते इसकी जांच की जा रही है। इसी के चलते पहले कस्टम विभाक ने भी इस फर्म पर कार्रवाई की थी। लेकिन अब दोबारा से डीआरआई द्वारा एक्शन लिया गया है। विभाग के अनुसार यदि मामला बड़ा निकलता है तो इंपोर्टर को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
Dri Took Action On The Importer Was Supplying Parts Instead Of Toys
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)