April 23, 2026 20:47:05

लुधियाना में महिला राजनेता के पति पर एक तरफा प्रेम प्रसंग के लगे आरोप, पीड़िता का आरोप संबंध बनाने का डाला दबाव, आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग की

Apr23,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की राजनीति में पिछले दो दिनों से एक मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। चर्चा है कि एक महिला राजनेता के पति पर एक महिला टीचर ने शोषण के आरोप लगाए हैं। चर्चा है कि यह किस्सा एक तरफा प्रेस प्रसंग का है। महिला अनुसार राजनेता के नेता पति द्वारा उस पर राजनीतिक दबाव डालते हुए रिलेशन बनाने का प्रैशर बनाया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस महिला पर दबाव डाला जा रहा है, वह एक स्कूल टीचर है। यहीं नहीं, जब महिला ने संबंध बनाने से इंकार किया तो नेता ने उस पर नगर निगम की कार्रवाई कराने की भी धमकी दे डाली। पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल में सीनियर पद पर तैनात है। जिसके चलते उसकी अच्छी रेपुटेशन बनी हुई है। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बारे में उक्त नेता को जानकारी मिली। जिसके बाद नेता ने संवेदना जताने के बहाने धीरे धीरे उसके करीब आना शुरु किया गया। जिसके बाद उसे आपत्तिजनक शब्दावली बोलते हुए सेक्सुअली टॉर्चर किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उक्त नेता द्वारा उसे व्हाट्सएप पर पहले नॉर्मल मैसेज भेजने शुरु किए। फिर धीरे धीरे उसे अश्लील मैसेज भेजने शुरु कर दिए गए। यहां तक कि उसने उनके शरीर को लेकर भी गलत शब्दावली प्रयोग की। लेकिन वह लगातार विरोध करती रही, मगर फिर भी नेता द्वारा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे मैसेज भेजने शुरु कर दिए गए। जबकि उनकी पुरानी तस्वीरों को लेकर भी गलत कमेंट किए। जिसके सभी सबूत उनके पास है। जिसे जल्द वे सामने लाएंगी।

पहले करता था नौकरी, नेता बनते ही बदले रंग

पीड़िता के अनुसार उक्त नेता पहले प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता था। लेकिन बाद में एकदम उसके रंग बदल गए। जिसके बाद उसने महिला के साथ गलत मैसेज भेजकर सेक्स करने का दबाव डाला।  जब उसे समझ आया तो उसने विरोध करना शुरु कर दिया। जिसके बाद उसने नेता की बड़ी राजनेता पत्नी को इसकी जानकारी दी। लेकिन उसने अपने पार्टनर को समझाने की जगह उल्ट उस पर ही दबाव डालना शुरु कर दिया। फिर नेता ने पहले पैसों की ऑफर की, लेकिन न मानने पर उसने चुप कराने को नगर निगम द्वारा कार्रवाई कराने की धमकी दी।

In-ludhiana-the-husband-of-a-female-politician-has-been-accused-of-having-an-affair-the-victim-alleges-that-he-pressured-her-into-a-relationship-and-used-offensive-language




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023