April 23, 2026 20:49:33

सतलुज क्लब एजीएम- नई मेंबरशिप लेने को खर्चने होंगे 10 लाख, मेंबर्स की कैपेसिटी बढ़ा कर की गई 3500

Apr23,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana


यशपाल शर्मा, लुधियाना 

 सतलुज क्लब में बुधवार शाम को हुई एजीएम में कई अहम फैसले लिए गए और मेंबर्स की ओर से कई बेहतरीन सुझाव भी इस अवसर पर दिए गए। एजीएम की अगुवाई क्लब प्रेसिडेंट और शहर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन की ओर से की गई। इस एजीएम में जिस लिहाज से मौजूदा कार्यकारिणी की ओर से क्लब में नई मेंबरशिप और ट्रांसफर फीस बढ़ाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, उससे यह साफ लगा कि क्लब की गड़बड़ाई वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए यह कदम उठाया जा रहा। एजीएम में क्लब प्रेसिडेंट के साथ जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर आशीष आहूजा, वाइस प्रेसिडेंट संजय कपूर, फाइनेंस सेक्रेट्री केपी एस वालिया, जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर सिमरन पाल बिंद्रा, मेस सेक्रेटरी सुबोध बातिश, बार सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह देव, कल्चरल सेक्रेट्री हरकेश मित्तल, एग्जीक्यूटिव में डॉक्टर शिव गुप्ता, लेडी एग्जीक्यूटिव में टीना बंसल मौजूद रहे ।

 फाइनेंस सेक्रेटरी डॉक्टर केपीएस वालिया की ओर से क्लब की बैलेंस शीट मेंबर्स के समक्ष पेश की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि क्लब में चल रही रेनोवेशन के चलते इस साल घाटे में अधिक बढ़ोतरी हुई है। लेकिन क्लब को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने से अब मेंबर्स का फुटफाल बढ़ेगा जिससे आने वाले सालों में क्लब की आमदन भी बढ़ेगी।

 इस बैठक में कई तरह के प्रस्तावों को मंजूरी भी दी गई। जिसमें अब क्लब की मेंबर क्षमता को बढ़ाकर 3500 कर दिया गया है। वही क्लब मेंबर्स के बच्चे कम रेट पर नई मेंबरशिप ले सके, इसके लिए भी टेंपरेरी तौर पर कुछ दिनों के लिए इसकी फीस ₹2 लाख कर दी गई है। वहीं अब नए मेंबर को क्लब की सदस्यता लेने के लिए 10 लाख रुपए खर्च करना होगा और ट्रांसफर फीस भी₹ 4 लाख से बढ़कर ₹5 लाख कर दी गई है।

 इस बैठक में पूर्व जनरल सेक्रेटरी जीएस कैरो ने क्लब के बढ़ रहे खर्चों पर तंज कसते कहा कि जहां पंजाब सरकार की ओर से सरप्लस बिजली होने का दावा किया जाता है, वही क्लब में जहां पहले डीजल की सालाना खपत ₹4 लाख थी, वह अब बढ़कर 15 लाख रुपए हो गई है। 

इस मीटिंग में क्लब परिसर में कुछ सदस्यों की ओर से अभद्र भाषा बोले जाने का मुद्दा भी उठाया गया। ये मुद्दा क्लब मेंबर मंजुला जैन की ओर से उठाया गया। उन्होंने कहा कि क्लब परिसर में कुछ मेंबर्स अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं जिससे क्लब की मर्यादा और अनुशासन को बड़ी ठेस पहुंचती है। जिस पर प्रेसिडेंट हिमांशु जैन ने ने कहा कि यह विषय बेहद गंभीर है और इसे सख्ती से निपटने के लिए भविष्य में अगर कोई शिकायत आती है तो उक्त मेंबर पर जांच के बाद एक सप्ताह के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाएगा।

 एजीएम में 80 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन को सालाना सब्सक्रिप्शन फीस से राहत दिलाने का भी मुद्दा उठाया गया और इसके साफ-साफ क्लब में पार्किंग की व्यवस्था बेहतर करने के लिए मल्टी स्टोरी पार्किग बनाने का भी सुझाव दिया गया। वही क्लब के फिक्स डिपॉजिट पर कम ब्याज मिलने का मुद्दा भी इस मीटिंग में सामने आया। वहीं इस दौरान क्लब मेंबर और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के पूर्व जीएम रहे  महेश खन्ना ने लोधी क्लब सहित अन्य क्लब की तर्ज पर सीनियर सिटीजन की ऐज लिमिट 60 साल करने का सुझाव रखा, जिस पर क्लब प्रेसिडेंट हिमांशु जैन ने इस सुझाव को तुरंत अमल में लाने को कहा।

क्लब में शराब सस्ती खाना हुआ महंगा

एजीएम में कुछ मेंबर्स की ओर से नया रेस्टोरेंट बनने के बाद कैटरर की ओर से खाने-पीने की आइटम्स महंगी किया जाना भी चर्चा में रहा। एजीएम दौरान कुछ मेंबर्स की ओर से ऐतराज जताया गया कि क्लब के रेस्टोरेंट को बनाने में क्लब की ओर से खर्च किया गया है, लेकिन कैटरर ने मनमर्जी करते हुए हर खाने पीने वाली आइटम के रेट 40 से 50 फीसदी तक बढ़ा लिए हैं। मेंबर्स की ओर से यह एतराज मेस सेक्रेटरी सुबोध बातिश के समक्ष भी किया गया है,जबकि वहीं दूसरी ओर बार में शराब सस्ती परोसी जाने को लेकर बार सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह देव की वाहवाही रही। सतलुज क्लब बार में शराब पर दिए जा रहे डिस्काउंट के चलते इस समय सस्ती शराब में लोधी व लुधियाना क्लब को भी मात दे दी है।

Satluj-club-agm-new-membership-will-cost-rs-10-lakh-club-membership-capacity-increased-to-3500




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023