May 28, 2026 21:37:21

लुधियाना में नशेड़ियों के अड्‌डों पर जला पीला पंजा, एसीपी बोले – ताजपुर रोड पर बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी

May28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के ताजपुर रोड और बुड्‌ढा दरिया के साथ बने नशेड़ियों के अड्‌डे खंडरों पर पुलिस ने वीरवार को पीला पंजा चला दिया है। कार्रवाई के दौरान एसीपी राज कुमार और थाना डिवीजन नंबर-7 के एसएचओ गगनदीप मल्होत्रा मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया किनारे की गई, जहां लंबे समय से असामाजिक तत्व इन खंडहरों का इस्तेमाल नशा करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके के लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यह स्थान नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वीरवार को JCB मशीनों की मदद से पूरा ढांचा ढहा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। एसीपी राज कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए बुड्ढा दरिया किनारे अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। इस संबंध में स्थानीय विधायक से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य इलाके से नशा और अपराध पूरी तरह खत्म करना है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

Ludhiana-Yellow-Paws-Burned-At-Drug-Dens-Acp-Says-Temporary-Police-Outpost-To-Be-Set-Up-On-Tajpur-Road




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023