May 26, 2026 17:10:05

लुधियाना शिअद नेता जसकरनजीत मामले में नया मोड़, पीड़ित बच्ची की मां आई सामने, बोली - राजनीति के कारण विधायक अयाली ने रची साजिश

May26,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के लुधियाना के मुल्लापुर दाखा हलका इंचार्ज के खिलाफ नाबालिग से रेप की कोशिश मामले में नया मोड़ आ गया है। अब नाबालिग की मां सामने आई है। उसने शिअद नेता पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उसने मुल्लांपुर दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। शिअद नेता जसकरनजीत देओल के खिलाफ 9 दिन पहले मोहाली में नाबालिग से रेप की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी नेता को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया था। यह केस नाबालिग लड़की के पिता ने दर्ज कराया था। उसने अपनी पत्नी और जसकरनजीत के बीच अवैध संबंध होने के आरोप भी लगाए थे। नाबालिग के पिता का आरोप है कि अकाली नेता जसकरनजीत देओल के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसे बहला-फुसलाकर के मोहाली ले गया। यहां उसने बेटी को होटल ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की। उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर नेता ने बेटी के साथ मारपीट भी की। जिस दिन 24 अक्तूबर और 25 अक्तूबर की यह घटना बताई है उस दिन बच्ची होस्टल में थी। जसकरनजीत उस समय पंजाब में भी नहीं थे। अब मनप्रीत अयाली मेरे और मेरी बेटी के करेक्टर के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे है उन्हें यह हक किसने दिया।

प्रेसवार्ता में नाबालिग की मां ने किए कई खुलासे

इस केस में अब पीड़िता नाबालिग किशोरी की मां हरमनदीप कौर एक प्रेस वार्ता की। उसने मीडिया समक्ष कई खुलासे किए हैं। उन्होंने हलका दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को मोहरा बनाकर जसकरनजीत देओल का नाम खराब करने की कोशिश की गई है। बेटी का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किए जा रहा है। उसका कहना था उसका पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते यह सारा खेल रचा गया है। उसने पति पर भी शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मैं घर से भागी नहीं बल्कि मुझे निकाला गया है। वह अपने बच्चियों को पाने के लिए कोर्ट से लड़ाई लड़ रही है। अचानक से एक FIR मेरे पास आती है कि बच्ची का पिता इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। 

विधायक अयाली रच रहे हैं साजिश

महिला ने कहा कि इस सारे खेल के पीछे दाखा विधायक मनप्रीत अयाली हैं। उन्होंने मेरे और मेरे पति के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाकर अपने राजनीतिक फायदे के लिए यह खेल रच रहे हैं। वह जसकरनजीत सिंह की छवि खराब करने के लिए यह सब करा रहे हैं। महिला ने कहा कि मुल्लापुरं दाखा में जसकरनजीत की छवि बढ़ रही है। जसकरनजीत जिस पार्टी से जुड़े हैं वह क्षेत्र में तेजी से मजबूत हो रही है। इसके चलते ही अयाली उनके बेटी को ढाल बनाकर जसकरनजीत की छलि खराब कर रहे हैं, जिससे उनकी राजनीति चमकती रहे।

मेरी बेटी के लिए लड़का अयाली ने किया प्लांट

2023 में मनप्रीत अयाली ने साहिबनूर सिंह नाम के लड़के को मेरी बेटी के लिए प्लांट किया था। प्लांट मेरी बेटी पर किया था। इन्हीं चीजों के कारण मैं यहां से मोहाली शिफ्ट हुई थी। ये सभी चीजें तभी से प्लांन की जा रही थी। झगड़ा दो परिवारों के बीच चल रहा था। मनप्रीत अयाली को पता है कि उनके ड्राइंग रुम में बैठकर क्या बातें हुई थी। मनप्रीत अयाली ने गांव में अनाउंसमेंट करके कहा कि इंसान का किरदार पता करो। मैं अयाली से पूछना चाहती हूं कि जसकरनजीत 25 साल से उन्हीं लोगों के बीच रहा है। क्या उस समय उसके किरदार का उन्हें पता नहीं था।

विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने दी सफाई

वहीं विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि लड़की के शोषण मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके परिवार का इस मामले से कोई संबंध नहीं है और पिछले दो वर्षों से उनका पीड़ित परिवार से संपर्क भी नहीं था। अयाली ने कहा कि गांव की पंचायत के बुलाने पर वह पहुंचे और हल्के की बेटी होने के नाते परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए पूरा सहयोग देंगे और पंचायत जहां भी ड्यूटी लगाएगी, वहां मौजूद रहेंगे।

A-New-Twist-In-The-Ludhiana-Sad-Leader-Jaskaranjit-Case-The-Victims-Mother-Comes-Forward-Saying-Mla-Ayali-Hatched-The-Conspiracy-For-Political-Reasons




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023