उतर प्रदेश। प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में मां के साथ अवैध संबंध होने के शक में एक पिता ने 20 वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप है। आरोपी पिता पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे करेली पुलिस ने ‘चाट वाली गली' इलाके में हुई हत्या की जांच के सिलसिले में पकड़ा है। सहायक पुलिस आयुक्त (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार की है जब आरोपी ने अपने पुत्र प्रियांशु जायसवाल के सिर पर किसी भारी वस्तु जूसर के हैंडल से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसे अपने बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। एसीपी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)