लुधियाना। मंगलवार तड़के कुंदनपुरी में पाहवा धर्मशाला के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर सीधे कार के ऊपर आ गिरा, जिससे कार में भीषण आग लग गई। कार सवार दोनों युवकों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी देते हुए नरेश बंसल ने बताया के कार सवार दोनों युवक कुंदनपुरी इलाके के रहने वाले हैं। सुबह करीब 4 बजे वे झंडू चौक की उतराई से कुंदनपुरी स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। कार की रफ्तार बेहद तेज थी। पाहवा धर्मशाला के पास पहुंचते ही ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रांसफार्मर वाले खंभे में जा घुसी। टक्कर होते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर गया और शॉर्ट सर्किट के कारण धमाका हुआ। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।
A-Speeding-Bmw-Car-Crashed-Into-A-Pole-In-Kundanpuri-And-A-Falling-Transformer-Caused-A-Fire
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)