लुधियाना। उत्तर प्रदेश के बाद अब हत्या के लिए लुधियाना में भी नीले ड्रम का इस्तेमाल किया गया है। शेरपुर इलाके में बुधवार की सुबह एक नीले रंग का ड्रम रखा था। ड्रम नया था और उसमें से बदबू आ रही थी। लोगों ने जब ड्रम में देखा तो उसमें एक बोरी पड़ी थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच ड्रम में से बोरी निकलवाई। बोरी में 35 से 40 साल के व्यक्ति का शव पड़ा था। हत्यारों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरी में डाल दिया गया और फिर नीले रंग के ड्रम में डाल कर उसे फेंक दिया। सड़क किनारे फेंके गए ड्रम में से जब बदबू आई तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ड्रम में से बोरी बाहर निकाली तो खोल कर देखा तो शव था। शव के हाथ पैर बंधे हुए थे। आशंका है कि शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुला कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी को उसके बारे में कुछ पता नहीं था। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना डिविजन छह पुलिस नेअज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है ताकि मृतक की पहचान होने के बाद हत्यारों तक पहुंचना आसान हो सके।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)