September 20, 2024 03:14:36

पंजाब फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डायरेक्टर पर विजिलेंस का एक्शन, 4 प्रॉपर्टी अटैच, अदालत पीओ कर चुकी है घोषित

Sep19,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला की चार प्रॉपर्टी अटैच की है। प्रॉपर्टी की जल्दी ही नीलाम की जाएगी। आरोपी राज्य में कांग्रेस सरकार के समय में हुए टेंडर घोटाले का आरोपी है। साथ ही लुधियाना अदालत की तरफ से उसे पीओ घोषित किया हुआ है। विजिलेंस को जांच में 12 प्रॉपर्टी का पता चला है। इनमें से चार प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है। जबकि आठ प्रॉपर्टी पर भी जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि उसने प्रॉपर्टी को भ्रष्टाचार के पैसे से बनाया था।

इस जगह खरीदी संपत्ति

विजिलेंस जांच में पता लगा कि राकेश कुमार सिंगला ने आबादी गुरु अमरदास नगर, लुधियाना में एक प्लाट (298/66 वर्ग गज), भाई रणधीर सिंह नगर लुधियाना में 150-150 वर्ग गज के 2 प्लाट, राजगुरू नगर लुधियाना में एक मकान नंबर-164-ए (क्षेत्र 300 वर्ग गज) और एक फ्लैट (क्षेत्र 193.60 वर्ग गज) नंबर-304, कैटेगरी-ए दूसरी मंजिल, आरसीएम पंजाब, सहकारी सभा गजटेड अफसर, सेक्टर-48-ए चंडीगढ़ में पांच संपत्ति खरीदी थी। राकेश सिंगला ने सभी संपत्ति 1 अप्रैल 2011 से 31 जुलाई 2022 के दौरान पत्नी रचना सिंगला के नाम पर खरीदी थी।

विजिलेंस ने इन छह अन्य संपत्ति का पता लगाया

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान राकेश सिंगला द्वारा अपनी पत्नी रचना सिंगला और बेटे स्वराज सिंगल के नाम पर खरीदी गई 6 अन्य प्रॉपर्टी का भी पता लगाया है। इनमें से 5 प्रॉपर्टी वसीका 1179/30 जून 2021, (क्षेत्र 95.51 वर्ग गज) वसीका 1180/30 जून 2021 (क्षेत्र 98.47 वर्ग गज) वसीका 1181 30 जून 2021 (क्षेत्र 121.51 वर्ग गज) वसीका 1182 30 जून 2021 (क्षेत्र 98.47 वर्ग गज) वसीका 1183 30 जून 2021 (क्षेत्र 98.51 वर्ग गज) लुधियाना जिले में सेलिब्रेशन बजार, जीटी रोड खन्ना स्थित है। इसके अलावा 2 मई 2013 को न्यू चंडीगढ़ में रचना सिंगला के नाम पर 79.4 वर्ग मीटर का एक SCO खरीदा गया। आरोपी को इन सभी 6 संपत्ति से प्रति महीना करीब 2 लाख रुपए किया आ रहा है।

Vigilance-Action-On-Former-Director-Of-Punjab-Food-Supply-Department-4-Properties-Attached-Court-Has-Declared-Him-Po




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023