May 13, 2025 13:31:53

तरनतारन में शादी समारोह में Dj पर डांस करते 100 से अधिक फायर; पंजाब सरकार ने 813 लाइसेंस किए रद्द

Mar13,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में गन कल्चर के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन में है, लेकिन फिर भी पंजाब में हथियारों का नुमाइश व दुरुपयोग रुक नहीं रहा। अब पंजाब के तरनतारन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह एक शादी समारोह का वीडियो है, जिसमें तकरीबन 100 के करीब फायर किए गए हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर एक्शन लेने की तैयारी में है। शादी समारोह में हथियारों की नुमाइश व दुरुपयोग का मामला तरनतारन के गांव ठठियां का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो एक शादी समारोह की है। जिसमें एक साथ तकरीबन 100 फायर किए गए। हैरानी की बात है कि 100 फायर होने के बाद भी पुलिस को इनकी आवाज नहीं सुनाई दी, लेकिन अब जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है तो पुलिस गोलियां चलाने वालों की पहचान में जुट गई है। पंजाब में रविवार 813 लाइसेंस किए गए रद्द गन कल्चर के खिलाफ पंजाब सरकार लगातार एक्शन उठा रही है। सरकार का कहना है कि आप सरकार के समय तकरीबन 2 हजार लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। जबकि रविवार को 813 लाइसेंसों को रद्द किया गया है। इस सूची में 89 ऐसे लाइसेंस धारक हैं, जिनके लाइसेंस क्रिमिनल एक्टिविटी के कारण रद्द किए गए हैं। सर्वाधिक लाइसेंस SAS नगर में रद्द पंजाब सरकार की तरफ से जारी सूची के अनुसार सबसे अधिक लाइसेंस SAS नगर में रद्द किए गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पठानकोट है, जहां 199 लाइसेंस रद्द किए गए। इनमें से 87 लाइसेंस लुधियाना ग्रामीण, 48 शहीद भगत सिंह नगर, 10 गुरदासपुर, 84 फरीदकोट, 47 होशियारपुर, 6 कपूरथला, और 16 लाइसेंस संगरूर के रद्द किए गए हैं। अमृतसर कमिश्नरेट के 27 और जालंधर कमिश्नरेट तथा अन्य जिलों के 11 लोगों के शस्त्र लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।

More Than 100 Faeries Dance To Dj At Wedding Ceremony In Tarn Taran Punjab Government Canceled 813 Licenses




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023