लुधियाना। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की और से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि, शिक्षा क्रांति के नाम पर आम आदमी पार्टी की सरकार सरकारी स्कूलों में कई जगह कार्यों का शिलान्यास कर रही है। लेकिन आप नेताओं द्वारा दीवार पर लिखे राष्ट्रगान के ऊपर ही उद्घाटन का पत्थर लगा दिया। बिट्टू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक स्कूल में लगे शिलान्यास की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जहां राष्ट्रगान को गर्व के साथ लिखा जाना चाहिए था, वहां AAP ने बेशर्मी से उद्घाटन पट्टिका लगा दी। यह सिर्फ अपमान नहीं है- यह हमारी राष्ट्रीय पहचान पर एक दाग है। बिट्टू ने लिखा कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कुलदीप धालीवाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्र सबसे पहले आता है। लेकिन यहां आप सरकार खुद को पहले समझ रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)