February 14, 2026 19:29:04

दिवाली से पहले हजारों यात्री परेशान, रेलवे टिकट बुक करने की वेबसाइट और एप डाउन, टिकट बुक नहीं कर पा रहे यूजर्स

Oct17,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। दिवाली से पहले आज यानी, 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप डाउन हो गए। लोग सुबह 9 बजे से रेल टिकट बुक नहीं कर पा रहे। IRCTC की दूसरी सर्विसेज इस्तेमाल करने में भी परेशानी हो रही है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के मुताबिक सुबह 9:00 बजे से लोगों ने साइट और एप डाउन होने की शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी थी। सुबह 11 बजे तक करीब 6,000 लोग इसे रिपोर्ट कर चुके थे। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक वेबसाइट पर 49%, एप पर 37% और स्टेशन से टिकट लेने वाले 14% लोगों ने शिकायतें की हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस पर नाराजगी जता रहे हैं। इधर, IRCTC के अधिकारियों ने कहा है कि साइट और एप तकनीकी कारणों से डाउन हुए हैं। IRCTC पर सुबह 10 बजे AC क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का टाइम होता है। जबकि स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय 11 बजे होता है। आईआरसीटी के टिकटिंग प्लेटफॉर्म तत्काल बुकिंग खुलने से पहले ही डाउन हो गए। आज धनतेरस के लिए तत्काल कोटे से बुकिंग करने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। IRCTC पर रोजाना करीब 12.5 लाख टिकटों की सेल होती है। IRCTC वेबसाइट डाउन होने पर यूजर्स कस्टमर केयर नम्बर 14646,08044647999 और 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं। ईमेल etickets@irctc.co.in के माध्यम से भी अपनी परेशानी बता सकते हैं। अगर अर्जेंट हो तो काउंटर पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं।

Thousands-Of-Passengers-Are-Facing-Problems-Ahead-Of-Diwali-As-Railway-Ticket-Booking-Websites-And-Apps-Are-Down-Preventing-Users-From-Booking-Tickets




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023