February 14, 2026 20:13:41

पंजाब के आप मंत्री संजीव अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी, मोहाली में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया; डिनर करते सांस लेने में दिक्कत आई

Jan30,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात में डिनर के बाद सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, ज़्यादा मेहनत करने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ है। सभी मेडिकल पैरामीटर नॉर्मल पाए गए। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और वे 24 घंटे तक निगरानी में रहेंगे। फरवरी 2025 में AAP ने उन्हें लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव (बायपोल) के लिए उम्मीदवार बनाया। क्योंकि यह सीट पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद खाली हुई थी। उन्होंने जून 2025 में यह चुनाव जीता। अगस्त 2025 में उन्हें पावर (बिजली) विभाग भी सौंपा गया। फिर जनवरी 2026 में एक छोटे फेरबदल में उन्हें लोकल गवर्नमेंट (स्थानीय निकाय) विभाग भी मिल गया। अब वे इंडस्ट्रीज, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, पावर और लोकल गवर्नमेंट जैसे कई प्रमुख विभाग संभाल रहे हैं, जिससे वे मंत्रिमंडल में काफी प्रभावशाली माने जाते हैं।

Punjab-Aap-Minister-Sanjeev-Aroras-Health-Deteriorates-Admitted-To-The-Critical-Care-Unit-In-Mohali-He-Experiences-Difficulty-Breathing-While-Having-Dinner




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023