January 25, 2026 02:34:06

पंजाब में कई जगह झड़प तो कहीं शांतिपूर्वक से हुए चुनाव, कई जगह बूथ कैप्चरिंग के आरोप दूल्हे ने वोट डाला, ड्यटी पर जा रहे टीचर दंपती की मौत

Dec14,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जाब में आज (14 दिसंबर) जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चली। दोपहर 2 बजे तक 32% वोटिंग हुई है। फाइनल आंकड़ा अभी तक नहीं आया है। चुनाव नतीजे 17 दिसंबर को आएंगे।  चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने गिद्दड़बाहा के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के भाई सनी ढिल्लों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए। इसे लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की है। हालांकि विधायक ने आरोप झूठे करार दिए। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बूथ कैप्चरिंग के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बूथ से एजेंटों को निकालकर आधा घंटा वोट डाले गए हैं। बठिंडा में भी AAP वर्करों पर अकाली नेता गुरप्रताप सिंह की पिटाई का आरोप लगा। इसके अलावा गुरदासपुर के साधु चक्क में AAP और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। इसमें 3 लोग घायल हुए। वहीं, राजासांसी के गांव महिमदपुरा में AAP और SAD वर्कर भिड़ गए। यहां ईंट-पत्थर चले। इसके बाद करीब आधे घंटे वोटिंग रुकी रही। फिरोजपुर के गांव में भी दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने जाकर मौका संभाला। अमृतसर के राजासांसी में भी AAP और अकाली दल वर्करों में झड़प हो गई। बरनाला में भी बैलेट पेपर पर चुनाव चिन्ह न होने की वजह से 3 घंटे वोटिंग रुकी रही। फिरोजपुर के गांव फत्तू वाला बीजेपी उम्मीदवार जगदीप पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ है। जिसमें वह घायल हो गए। उन्होंने अकाली वर्करों पर मारपीट का आरोप लगाया। तरनतारन के पट्‌टी में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि AAP वर्करों ने पोलिंग स्टाफ से बैलेट पेपर छीने। प्रदेश के 23 जिलों में 347 जिला परिषदों और 2,838 ब्लॉक समिति के लिए वोटिंग हुई। बैलेट बॉक्स में कुल 9,775 उम्मीदवारों का भाग्य कैद हुआ है।

ड्यूटी पर निकले दंपति की मौत

मोगा में टीचर दंपती की कार नाले में गिर गई। जिससे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोटे के इंग्लिश टीचर जसकरण सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी कमलजीत कौर की मौत हो गई। कमलजीत मानसा की रहने वाली थी। दोनों सुबह घर से कार में ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन मोगा में बाघापुराना के गांव संगतपुरा के पास उन्हें रोड नहीं दिखी और कार नाले में गिर गई। उस वक्त चरणजीत अपनी पत्नी को माड़ी मुस्तफा में चुनाव ड्यूटी के लिए छोड़ने जा रहे थे।


पोलिंग बूथ पर पहुंची बारात, दूल्हे ने वोट डाला

जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक समिति जोन खुड़ंज में स्थित चक सड़ियां मतदान केंद्र के बाहर बारात आकर रुकी। बारातियों ने भंगड़ा डाला। बैंड-बाजे बजाए गए। इसके बाद दूल्हे ने घुड़चढ़ी से पहले वोट डाला और फिर दुल्हन के घर के लिए बारात रवाना हुई। दूल्हे ने कहा कि वोट देना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है, इसलिए उसने फेरों से पहले वोटिंग का फर्ज निभाया।

अमृतसर के 2 ब्लॉक में चुनाव रद्द

 रविवार को वोटिंग शुरू होते ही अमृतसर के खासा और खुर्मणियां में ब्लॉक समिति और जिला परिषद की चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। यहां AAP उम्मीदवार का चुनाव चिह्न गलत छपा हुआ था। इसका पता चलते ही चुनाव आयोग ने इसके आदेश जारी कर दिए।

पोलिंग बूथ पर हंगामे के बाद 3 घंटे रुकी वोटिंग

बरनाला के महल कलां के गांव रायसर पटियाला में अकाली नेता बचित्तर सिंह ने कहा कि पोस्टल बैलेट पर अकाली दल का चुनाव चिन्ह ही नहीं है। हंगामा होने पर महल कलां के एसडीएम बेअंत सिंह और डीएसपी जसपाल सिंह पहुंच गए। यहां 3 घंटे वोटिंग बंद रही।

AAP कैंडिडेट ने वोटिंग से पहले बैलेट पेपर पोस्ट किया

अकाली दल ने आरोप लगाया है कि फतेहगढ़ साहिब से आप के उम्मीदवार एडवोकेट अमरिंदर सिंह ने अपनी फेसबुक पर बैलेट पेपर की फोटो अब से 12 घंटे पहले डाली हे। तब वोटिंग शुरू हुए 45 मिनट ही हुए थे। पोस्ट में सीरियल नंबर 0001 वाले बैलट पेपर की फोटो दिखाई गई है। सवाल यह है कि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार को मतदान शुरू होने से 10 घंटे पहले यह बैलट पेपर कैसे मिल गया?। हालांकि एडवोकेट अमरिंदर ने इसे डमी बैलेट पेपर बताया।

AAP विधायक ने शराब से भरी गाड़ी पकड़ी

गुरदासपुर में बटाला ये AAP विधायक अमनदीप शैरी कलसी ने शराब की बोतलों से भरी एक गाड़ी पकड़ी। गाड़ी से हथियार, गोलियां और कांग्रेस के झंडे भी बरामद हुए। इस मामले को लेकर आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला बोला और वोटर प्रभावित करने के आरोप लगाए।

Punjab-Elections-Saw-Clashes-At-Some-Places-While-Others-Were-Peaceful-Several-Places-Witnessed-Allegations-Of-Booth-Capturing-The-Groom-Cast-His-Vote-And-A-Teacher-Couple-Died-While-On-Duty




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023