January 25, 2026 01:45:47

हरचंद सिंह बरसट ने 'आप' उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए पी.ए.यू में किया डोर-टू-डोर प्रचार

कहा- जनता के प्यार और समर्थन से साफ हो गया कि 'आप' की एकतरफा जीत पक्की है

Jun9,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 


आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हक में पी.ए.यू  के आवासीय परिसर में डोर-टू-डोर प्रचार किया और लोगों से अरोड़ा को  भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर मंत्री डॉ. रवजोत सिंह तथा विधायक इंद्रजीत कौर मान भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 


बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का प्यार और समर्थन देख कर साफ हो गया है कि आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा राज्यसभा सदस्य रहते हुए लुधियाना के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं।


उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में अनुकरणीय कार्य किये हैं। आम आदमी पार्टी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने समेत हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। 


बरसट ने कहा कि आप सरकार ने हर क्षेत्र में सुधार किए हैं। लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। खेतों को नहरी पानी मिल रहा है। युवाओं को बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा बल, स्कूल ऑफ एमिनेंस, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार समेत हर क्षेत्र में काम हुआ है। 


पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए विशेष अभियान 'युद्व नशयां विरुद्ध' चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा विकास की बात करती है। मान सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Harchand-Singh-Barsat-Leads-Door-To-Door-Campaign-In-Pau-Campus-Seeking-Votes-For-Aap-Sanjeev-Arora




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023