February 14, 2026 19:34:04

आप के भाजपा पर खरीदो फरोख्त के आरोपों के बाद एंटी क्रप्शन ब्यूरों की टीमें जांच में जुटी, केजरीवाल, संजय सिंह और अहलावत के घर पर दबिश

Feb7,2025 | Desk | New Delhi

आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नाम लिए बिना भाजपा पर कैंडिडेट्स की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाने के बाद एंटी क्रप्शन ब्यूरो (ACB) हरकत में आ गई है। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दिए गए। इस मुद्दे पर आज सुबह 11.30 बजे सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग भी बुलाई गई थी। केजरीवाल के आरोपों के बाद भाजपा ने LG वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की। इसके बाद LG ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को मामले की जांच का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ACB की तीन टीमें केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए पहुंच गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 6 फरवरी को 3 एजेंसियों का एग्जिट पोल आने के बाद यह आरोप लगाए। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को 60.54% मतदान हुआ। वहीं ACB के एक्शन के बाद सांसद संजय सिंह भी वकीलों की पूरी फौज लेकर अपना जबाव देने में जुट गए हैं। जबकि केजरीवाल का कहना है कि बिना नोटिस के ACB की टीमें उनके घरों में जांच को पहुंच गई हैं। 

After-Aap-Allegations-Of-Horse-Trading-Against-Bjp-Teams-Of-Anti-Corruption-Bureau-Started-Investigation




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023