लुधियाना। पूर्व विधायक और कांग्रेस लीडर सिमरजीत सिंह बैंस के बेहद करीबी माने जाते पार्षद परमिंदर सिंह सोमा की और से कांग्रेस पार्टी छोड़ आप का दामन थाम लिया है। वही बैंस के ही करीबी जगमीत सिंह नोनी भी आप में शामिल हो गए है। इसी के साथ भाजपा पार्षद अनीता नंचहल भी आप में शामिल हो गए है। बता दें कि पहले सिमरजीत बैंस द्वारा अपने लीडरों को जिताने के लिए पूरा ज़ोर लगा दिया था। अब वही लीडर आप में शामिल हो गए। जबकि सूत्रों की माने तो कांग्रेस और आप द्वारा अंदरखाते मिलकर मेयर बनाया जा रहा है। वही ईन्यूज़ की और से पहले ही खुलासा किया था की आप की सीनियर लीडरशिप द्वारा कांग्रेस के नेताओ से लगातार मीटिंग की जा रही है। जिसके चलते उनकी और से अंदरखाते इकट्ठे होकर मेयर बनाया जाएगा। अब वही चीजे सामने आ रही है। बता दें कि वार्ड नंबर 45 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति परमिंदर सिंह सोमा और वार्ड नंबर 42 के पार्षद जगमीत सिंह नोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर 21 से भाजपा पार्षद अनीता नंचहल और करण नंचहल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)