डेस्क, लुधियाना। लुधियाना शहर के व्यापारिक गलियारों में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेंट्रल जीएसटी (GST) विभाग की एक हाई-प्रोफाइल टीम ने सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध कॉस्मेटिक स्टोर "मणि राम बलवंत राय" पर अचानक धावा बोल दिया। आपको बता दे एक दिन पहले ही इस स्टोर पर ब्लैक फ्राईडे के नाम से बड़ी सेल लगाई गई थी जिसमें रोजाना लोगों की लंबी लाइनें लग रही थीं। शहर में ब्यूटी और कॉस्मेटिक आइटम्स का एक बड़ा केंद्र माना जाता है जिसके चलते इस मेगा-रेड की खबर तेजी से फैली और स्थानीय बाजार में दहशत का माहौल बन गया। सुबह होते ही शुरू हुई इस गोपनीय कार्रवाई ने पूरे इलाके को छावनी जैसा बना दिया। सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों ने शोरूम का मुख्य परिसर, स्टोररूम और अकाउंट्स ऑफिस पूरी तरह से सील कर दिया। टीम कई घंटों तक अंदर बंद रही एक भी बाहरी व्यक्ति या मीडियाकर्मी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। अधिकारियों ने औपचारिक तौर पर कुछ भी बताने से इनकार किया लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई विशाल पैमाने पर कर चोरी की गोपनीय सूचना पर आधारित है। उन्होंने पुष्टि की कि जांच अभी प्राथमिक चरण में है लेकिन यह संकेत दिया कि यह मामला केवल कागजी अनियमितता से कहीं अधिक गंभीर हो सकता है। जीएसटी टीम ने विशेष रूप से ऐसे अवैध दस्तावेजों पर ध्यान केंद्रित किया। इनमें कच्ची पर्चियां, हाथों से लिखे बिल, ढीले दस्तावेज, और ऑफ-द-रिकॉर्ड सेल-पर्चेज रिकॉर्ड्स शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार "हमारा संदेह है कि यह शोरूम बिक्री का एक बड़ा हिस्सा 'बुक्स ऑफ अकाउंट्स' में दर्ज नहीं कर रहा था, जिससे सरकार को बड़े राजस्व का नुकसान हो रहा था। स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक बिक्री के आंकड़ों का मिलान एक बड़ी अनियमितता की ओर इशारा कर सकता है। कार्यवाही के दौरान, कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की गई। इसके अलावा बिलिंग मशीनों और कंप्यूटर सिस्टम से डिजिटल डाटा को भी जब्त किया गया है। विभागीय सूत्रों ने साफ किया है कि यह केवल शुरुआती छानबीन है। जांच को कई चरणों में पूरा किया जाएगा और सबूत मिलने पर दस्तावेजों की जब्ती, बैंक खातों की जांच और आगे कानूनी कार्रवाई टैक्स रिकवरी और जुर्माना की पूरी तैयारी है। फिलहाल, सेंट्रल जीएसटी की टीमें दुकान के भीतर मौजूद हैं और गहन जांच जारी है। इस हाई-प्रोफाइल रेड के बाद शहर के अन्य बड़े व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)