लुधियाना। लुधियाना में ट्रैफिक पुलिस की और से सख्ती कर दी गई है। जिसके चलते सोमवार को बीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किचलू नगर के बाहर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियन एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने ट्रैफिक पुलिस की टीमों के साथ चलाया। इस दौरान ट्रैफिक उल्लंघन और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती बरती गई। स्कूल में छुट्टी के बाद जो युवक बाइकों पर ईव-टीजिंग या कमेंट्स करते है उन पर सख्ती बरती गई। बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी दी गई। पुलिस ने कुल 43 वाहनों के चालान काटे जबकि 2 वाहन जब्त किए गए। तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। स्कूल के बाहर लगे ठेलों और दुकानों की जांच की गई ताकि युवाओं को किसी तरह का नशीला या अवैध सामान न मिले। एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने कहा कि हमारा मकसद छात्रों को निडर और सुरक्षित माहौल देना है। आज 43 चालान और 2 वाहन जब्त कर यह संदेश दिया गया है कि शोर-शराबा और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे सरप्राइज चेक शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास भी जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उत्पीड़न की सूचना हेल्पलाइन नंबरों पर देने की अपील की है।
Ludhiana-Traffic-Police-Set-Up-Checkpoints-Outside-Schools-And-Issued-43-Challans
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)