April 29, 2025 02:43:45

दामोरिया पुल का ज्यादातर काम पूरा, आज खुल सकता है पुल, ट्रैफिक से मिलेगी निजात

Mar20,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के दमोरिया पुल जल्द लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल के निर्माण का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जिसके चलते आज पुल का एक हिस्सा लोगों के लिए खोला जा सकता है। जिससे शहर के लोगों को जल्द ही यातायात की समस्या से राहत मिलने वाली है। नई दिल्ली-अमृतसर रेल लाइन के निर्माण कार्य के लिए 2 दिसंबर को 90 दिनों के लिए बंद किए गए दामोरिया पुल का काम अब अंतिम चरण में है। शेष काम को पूरा करने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पुल बंद होने से आस-पास के करीब 400 दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ था। दुकानदारों ने पुल की एक तरफ खोलने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया था। दामोरिया पुल डीएमसी और सीएमसी को जोड़ता है। साथ ही यह घंटाघर, सब्जी मंडी, गांधी नगर मार्केट, दरेसी और मन्ना सिंह नगर का भी प्रमुख मार्ग है। रोजाना हजारों लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। पुल के खुलने से आम नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Most-Of-The-Work-Of-Damoria-Bridge-Is-Complete-The-Bridge-Can-Open-Today-There-Will-Be-Relief-From-Traffic




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023