February 14, 2026 19:35:08

राघव चड्‌ढा-परिणीति चोपड़ा की सगाई आज, दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगा प्रोग्राम; बहन प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा पहुंचे

May13,2023 | Enews Team | Delhi

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित होने जा रहा है। रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस नहीं आ रहे हैं। हॉलीवुड फेस बन चुकी प्रियंका के बाद अब बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। परिणीति चोपड़ा भी इन्ही की डिजाइन की गई ड्रेस को आज रात पार्टी में पहनने वाली हैं। दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस पार्टी में राघव चड्‌ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगीं। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दिखेंगे, वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के भी पार्टी में पहुंचने की संभावना है। बीते दिनों कई मौकों पर साथ दिखे हैं दोनों हाल ही में इस कपल को डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किए गए थे। परिणीति जहां ब्लैक आउटफिट में दिखी थीं, वहीं राघव ब्लैक पैंट और कैजुअल शर्ट में नजर आए थे। इसके बाद ही दोनों के बीच चुपके से शादी किए जाने की अफवाहें शुरू हो गई थीं, लेकिन परिणीति ने इसे नकार दिया था। इसके बाद दोनों कभी लंदन तो कभी मुंबई में एक-दूसरे के साथ दिखे। दोनों मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच IPL मैच भी देखने पहुंचे थे।

Raghav Chadha Parineeti Chopras Engagement Today The Program Will Be Held At Kapurthala House In Delhi Sisters Priyanka Chopra And Manish Malhotra Arrive




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023