February 14, 2026 20:08:16

Cm भगवंत मान मुंबई दौरे पर, बोले पंजाब में बनाएंगे फिल्म सिटी, पालीवुड व बॉलीवुड को करेगें एक

Jan22,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान मुंबई दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में फिल्म सिटी बनाना चाहते हैं। वह इसके लिए बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस से पंजाब आकर स्टूडियो बनाने की अपील करेंगे। सीएम ने कहा कि वह मुंबई बॉलीवुड और पॉलीवुड को एक साथ करने आए हैं। सीएम मान ने कहा कि वह बॉलीवुड और पॉलीवुड को एक साथ काम करते देखना चाहते हैं। राज्य सरकार ने पंजाब में कारोबार और उद्योग जगत की मजबूती के लिए खुला न्योता दिया है। गौरतलब है कि पॉलीवुड द्वारा अनेकों फिल्म बनाई जाती हैं। पंजाबी गायक और अदाकार बॉलीवुड के लिए भी वर्षों से काम कर रहे हैं। कारोबारियों से करेंगे मीटिंग सीएम भगवंत मान पंजाब में उद्योगों को स्थापित करने की दिशा में यहां फरवरी में होने वाले इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन में कारोबारियों को आमंत्रित करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए वह पहले भी देश-विदेश में कारोबारियों से मुलाकात कर चुके हैं। CM मान मुंबई में कारोबारियों से पंजाब में निवेश और यहां वर्तमान स्थिति बारे बातचीत करेंगे। साथ ही उन्हें पंजाब सरकार की निवेश नीतियों से अवगत कराएंगे। पंजाब के उद्योग क्षेत्र की लिफ्टिंग और किन प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से कारोबारी पंजाब में निवेश कर मुनाफा अर्जित कर सकते हैं, इस संबंध में बातचीत की जाएगी।

Cm Bhagwant Mann On Mumbai Tour Said Will Make Film City In Punjab Will Unite Pallywood And Bollywood




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023