February 14, 2026 18:39:15

अमित शाह 29 जनवरी को पटियाला में करेगें रैली, भारत जोड़ो यात्रा से हुआ डैमेज करेगें कंट्रोल

Jan16,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब पंजाब में आने की तैयारी में हैं। अमित शाह 29 जनवरी को पटियाला में रैली कर रहे हैं। पटियाला पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। कैप्टन हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद यह कैप्टन का भी शक्ति प्रदर्शन होगा। वहीं अमित शाह के दौरे को राहुल गांधी की यात्रा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में भाजपा की सियासत को राहुल की यात्रा से BJP को हुए डैमेज को कंट्रोल करने के नजरिए से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा पर निशाना साध रहे राहुल अमित शाह का दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि राहुल गांधी रैलियों में भाजपा को ही निशाना बना रहे हैं। पंजाब में यात्रा के दौरान वह राज्य सरकार यानी आम आदमी पार्टी को लेकर कुछ नहीं कह रहे हैं। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी हैं। वह गलत जीएसटी, नोटबंदी जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं। जिसके जरिए वह कारोबार बर्बाद करने और चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की बात कह रहे हैं। शाह रैली के जरिए राहुल को इसका जवाब दे सकते हैं। पार्टी को मजबूत करने पर होगी चर्चा अमित शाह का पटियाला दौरा पार्टी की मजबूती से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में भाजपा को हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के अलावा कांग्रेस के कई दिग्गज पूर्व मंत्रियों का साथ मिला है। ऐसे में वह इनके जरिए पार्टी को पूरे पंजाब में मजबूती से स्थापित करने और लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने की रणनीति भी बनाएंगे। इसको लेकर संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने और जनाधार वाले नेताओं को पार्टी में आगे लाने पर भी मंथन होगा।

Amit Shah Will Hold Rally In Patiala On January 29 Will Control Damage Caused By Bharat Jodo Yatra




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023