February 14, 2026 20:18:57

पीएम ने हिमाचल को ₹1500 करोड़ देने का ऐलान किया, बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया, एक साल की नितिका को गोद में खिलाया

Sep9,2025 | Enews Team | New Delhi

न्यू दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (9 सितंबर) पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। उन्होंने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद धर्मशाला में आपदा को लेकर एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के 18 प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी। उन्होंने एक साल की नितिका से भी मुलाकात की, जिसके माता, पिता और दादी की 30 जून को मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने नितिका को पहले टॉफी दी और फिर उसे गोद में उठा लिया। अब PM पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। गुरदासपुर में वह बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

पंजाब की AAP सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपए की मांग की है। वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा कि स्पेशल रिलीफ पैकेज दिया जाए। इससे पहले, 5 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी।

Pm-Announced-To-Give-1500-Crores-To-Himachal-Did-Aerial-Survey-Of-Flood-Affected-Areas-Fed-One-Year-Old-Nitika-In-His-Lap




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023