February 14, 2026 19:06:19

भारतीय सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को पीटा, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी, दूसरे का जबड़ा; बेहोश हुए स्टॉफ को टांगे मारता रहा

Aug3,2025 | Enews Team | Srianagar

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक्स्ट्रा लगेज को लेकर सेना के एक अधिकारी ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई। दूसरे का जबड़ा टूट गया। तीसरे के नाक से खून निकलने लगा। वहीं चौथा कर्मचारी बेहोश हो गया, उसके बावजूद आरोपी लातें मारता रहा। यह घटना 26 जुलाई की है। मामला अब सामने आया है। एयरलाइन की तरफ से भी बयान जारी करके आरोपी सैन्य अधिकारी को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया है। वहीं सेना ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। 26 जुलाई को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाले स्पाइसजेट फ्लाइट SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक पैसेंजर, जो सेना का अधिकारी बताया जा रहा है, उसने चार स्टॉफ पर जानलेवा हमला कर दिया। एयरलाइन के मुताबिक, आरोपी अधिकारी दो केबिन बैगेज ले जा रहा था, जिनका कुल वजन 16 किलो था। यह 7 किलो की सीमा से दोगुना था। स्पाइसजेट के स्टॉफ ने पैसेंजर को बताया कि आपका लगेज तय मानकों से ज्यादा है। इसलिए आपको अतिरिक्त पेमेंट करना होगा। आरोपी अधिकारी ने एक्स्ट्रा पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद वह बोर्डिंग प्रोसेस पूरी किए बिना ही जबर्दस्ती एयरोब्रिज में घुस गया। यह सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन था।

लाइन में रखे जाने वाले स्टैंड से हमला किया

जब स्टॉफ ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने पीटना शुरू कर दिया। बगल में रखे एक स्टैंड से कर्मचारी पर हमला कर दिया। उन्हें लात-घूंसे भी मारे। कुछ के जबड़े में भी चोट आई। स्पाइसजेट का एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन यात्री बेहोश कर्मचारी को लात मारता रहा। बेहोश हुए कर्मचारी की मदद के लिए नीचे झुकते समय एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर जोरदार लात लगने से उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी लेटर भेजा गया

एयरलाइन ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज की गई है। नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। एयरलाइन ने हवाई अड्डे के अधिकारियों से घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है।

Indian-Army-Officer-Beat-Up-4-Spicejet-Employees-Broke-Ones-Spine-Anothers-Jaw-Kept-Kicking-The-Unconscious-Staff




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023