चंडीगढ़। नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सतकार कौर को बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने लेटर जारी कर उन्हें पार्टी से बाहर करने की जानकारी दी है। वहीं पूर्व MLA का कहना है कि उन्हें इस मामले में बेवजह फंसाया जा रहा है। उनका कोई कसूर या दोष नहीं है। वह राजनीति का शिकार हुई हैं। यह बात उन्होंने आज (गुरुवार) मोहाली के सिविल अस्पताल में मीडिया के सामने कही। इस दौरान पुलिस टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आई। उनके साथ उनका भतीजा भी था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके घर से कोई बरामदगी हुई है तो सतकार कौर ने जवाब दिया कि घर से कोई बरामदगी नहीं हुई है। सोना उनका पुराना था। जहां तक पैसों की बात है तो उन्होंने अपनी कार बेची है। पैसे उन्होंने घर पर रखे थे। अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच चल रही है। दोपहर बाद पुलिस द्वारा उन्हें मोहाली जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)