January 25, 2026 02:34:40

पंजाब की पूर्व महिला Mla गिरफ्तार:हेरोइन तस्करी करते पकड़ीं, पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाई, कांग्रेस छोड़ Bjp में शामिल हुईं थी

Oct23,2024 | Enews Team | Firozpur

फिरोजपुर | रूरल से पूर्व विधायक सत्कार कौर और उसके ड्राइवर को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जबकि 28 ग्राम चिट्‌टा और 1.56 लाख रुपए ड्रग मनी घर से बरामद हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पूर्व विधायक के ड्राइवर ने पुलिस मुलाजिम पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद टीम ने दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस को एक सोर्स से सूचना मिली थी कि वह नशे का आदी है। उसे एक औरत नशा बेचने के लिए मजबूर कर रही है। इस दौरान सोर्स ने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग दी थीं। जिसमें नशे की डील को लेकर बातचीत थी। पुलिस ने जांच की तो उसमें सत्कार कौर का नाम सामने आया। इसके बाद 2 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। इसमें 2 लोगों की भूमिका सामने आई। इसके बाध सोर्स ने पुलिस को कहा कि वह ग्राहक बनकर उनसे नशा मंगवा सकता है। इसके बाद उसने पूर्व विधायक से डील तय की। इस पर पुलिस ने ट्रैप लगाया। पूर्व विधायक को काबू करने के बाद पुलिस ने खरड़ में सन्नी एनक्लेव स्थित उनके घर पर सर्च की। वहां पर 28 ग्राम चिट्‌टा और एक लाख 56 हजार कैश मिला। यह पैसे छोटे-छोटे पैकेटों में रखे हुए थे। कुछ गोल्ड भी बरामद हुआ है। IG सुखचैन सिंह ने बताया कि घर पर 4 वाहन घर मिले हैं। एक फॉर्च्यूनर कार, वरना, BMW और एक अन्य शामिल है। तीन गाड़ियों के नंबर हरियाणा व दिल्ली के थे। वहीं पांच नंबर प्लेट बरामद हुई हैं, जो कि इन गाड़ियों से अलग हैं। इससे साफ है कि वह नशे के कारोबार में शामिल हैं। पुलिस की सर्च जारी है।

Former-Woman-Mla-Of-Punjab-Arrested-Caught-Smuggling-Heroin-Ran-Car-Over-Policeman-Had-Left-Congress-And-Joined-Bjp




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023