May 19, 2025 18:06:20

कपड़े बेचने आए लुटेरे:नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, घर से नगदी और सोने के जेवर लूटकर फरार

Sep28,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना  |  जगराओं में गांव हसनपुर में कपड़ा बेचने के बहाने घर में घुसे जालसाजों ने बुजुर्ग महिलाओं को नशीली चीज सूँघा कर उन्हें बेसुध कर दिया। जिसके बाद जालसाजों ने घर में पड़ी नगदी व सोने की बालिया लूट कर फरार हो गए। इस सबंधी पीड़ित महिला के बेटे ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पीड़ित मनप्रीत सिंह निवासी गांव हसनपुर मुल्लापुर दाखा ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि वह अपने किसी काम से घर से बाहर था। घर पर उसकी मां व दादी थी, इस दौरान दो व्यक्ति कपड़ा बेचने के लिये उनके घर आए थे। शातिर नौसरबाज पहले कपड़ा दिखाने लगे, कपड़ा दिखाते हुए शातिर जालसाजों ने पता ही नही चलने दिया कि उन्होंने कैसे कोई नशीली चीज सूँघा दी, जिससे उसकी मां व दादी दोनों बेसुध हो गईं।जिसके बाद जालसाज घर में पड़ी 11500 रुपए नगदी और कानों की बालियां लेकर फरार हो गए। वारदात के कुछ समय बाद उसकी मां को कुछ होश आया तो उन्होंने फोन पर इस घटना के बारे में सूचना दी, जिसके बाद मनप्रीत मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद फिलहाल अज्ञात जालसाजों पर थाना दाखा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जल्द ही दोनों जालसाजों को पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि चोर लुटेरों ने लोगों को लूटने के लिये नया तरीका निकाल रखा है, जिसके चलते वह कपड़ा व अन्य समान आदि बेचने के बहाने गलियों में घूमते हैं।इस दौरान उनके निशाने पर वह घर होते है जहां पर महिला या बुजुर्ग आदि घर पर अकेले होते हैं। जिसके बाद शातिर नौसरबाज बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाने के लिये महिलाओं को बजार से सस्ते रेट बताते हैं। सस्ती चीज मिलने के लालच में महिला भी चोरों को घर में दाखिल होने का न्योता दे देती हैं। कपड़ा आदि समान बेचने के बहाने घर में घुसते ही वह मौके की तलाश में होते हैं। जैसे ही उन्हें मौका मिलता है वह चीज दिखाने की आड़ में नशीली चीज सूँघा कर वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इस सबंधी लोगों को समय समय पर जागरूक भी करती है लेकिन इसके बावजूद भी लोग शातिर चोरों के जाल में फंस जाते हैं।

Robbers-Came-To-Sell-Clothes-Made-Unconscious-By-Making-Them-Smell-Intoxicating-Substance-Escaped-After-Looting-Cash-And-Gold-Jewellery-From-The-House




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023