December 5, 2023 08:43:08

तांत्रिक के चक्कर में 4 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी युवक ने तांत्रिक के कहने पर की वारदात

Oct3,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना के अलोड़े इलाके में 4 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक बच्चे की पहचान रवि राज के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी को 4 घटें के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। म़ृतक की मा कंचन देवी ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। यहां खन्ना के अलोद गांव में रहते हैं। सोमवार रात उसके तीन बच्चे, पत्नी और पति फर्श पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने बिस्तर पर एक मोबाइल फोन देखा, जो उसका नहीं था। इसी बीच उन्होंने देखा कि उनका बेटा रवि राज बिस्तर से गायब है। फिर वे बच्चे को ढूंढने निकले। इसी बीच वहां पुलिस भी आ गयी। पुलिस ने उन्हें दिखाया कि कुछ दूरी पर एक बच्चे का शव पड़ा है, यह शव रवि राज का निकला। उसकी गला रेत कर हत्या की गयी थी। सीसीटीवी से पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक शख्स बच्चे को अपने कंधे पर ले जा रहा था।

मोबाइल से पहचाना गया आरोपी

जिसके बाद सच्चाई सामने आ गई। बच्चे के पिता ने कहा कि उनके बेटे की बलि दी गयी है। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जब आरोपी बच्चे को बिस्तर से उठाने घर आया तो उसका मोबाइल वहीं गिर गया था। मोबाइल मिलने के बाद बच्चे के माता-पिता रात में बच्चे को ढूंढने निकले थे।

4 घंटों के अन्दर पकड़ा गया आरोपी

खन्ना पुलिस ने बच्चे की हत्या करने वाले 23 वर्षीय आरोपी अरविंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 4 घंटे के अंदर सारे सबूत जुटा लिए हैं। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के मकसद से बच्चे के खून से लथपथ कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू छिपा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि बच्चे की हत्या तांत्रिक के कहने पर देवी-देवताओं की पूजा और बलि चढ़ाने के लिए की गई थी। पुलिस तांत्रिक की भी तलाश कर रही है।

4-Year-Old-Child-Murdered-By-Slitting-His-Throat-Due-To-The-Influence-Of-Tantrik-Neighboring-Youth-Committed-The-Crime-At-The-Behest-Of-Tantrik




WebHead

Trending News

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 अगस्त तक बंद

फाइनांसरों से तंग आ लुधियाना से कौंसलर चुनाव लड़ चुके पंडित आनंद शर्मा ने पत्नी स

निगम चुनाव से पहले पब्लिक को तोहफा, बिना ब्याज व जुर्मानें के जमा करवाएं बकाया प

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023