August 7, 2026 16:45:18

बस चालकों ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे किया जाम: सवारियां उठाने को लेकर ऑटो ड्राइवरों से टकराव; वाहनों की लगी कतारें

Jul9,2026 | Enews Team | Ludhiana

जगराओं। लुधियाना जिले के जगराओं में मिनी बस चालकों और ऑटो चालकों के बीच गांवों से सवारियां लाने-ले जाने को लेकर चल रहा विवाद गहरा गया है। गुरुवार को मिनी बस चालकों ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बसें खड़ी कर जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे बस चालकों ने बताया कि वे सरकार से परमिट लेकर और रोड टैक्स भरकर गांवों में बसें चलाते हैं। उनका आरोप है कि ऑटो चालक बिना परमिट सवारियां उठाते हैं, जिससे उन्हें रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। चालकों ने प्रशासन पर इस समस्या का समाधान करने में विफल रहने का आरोप लगाया। हाईवे जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे स्कूल से लौट रहे बच्चों और गांवों से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप में कई बच्चों और अन्य यात्रियों को सड़क पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

बस चालकों ने चेतावनी दी कि जब तक गांवों से ऑटो के संचालन पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक वे गांवों के लिए बस सेवा बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खुलवाने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का आग्रह किया, लेकिन बस चालक धरने पर डटे रहे। बाद में, बच्चों की परेशानी को देखते हुए, प्रदर्शनकारियों ने केवल स्कूल बसों को निकलने की अनुमति दी।

यह है पूरा विवाद

कुछ दिन पहले गांवों से सवारियां उठाने को लेकर मिनी बस और ऑटो चालकों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक बस चालक ने कथित तौर पर गुस्से में सूए से एक ऑटो के तीनों टायर पंचर कर दिए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला पुलिस और एसडीएम तक भी पहुंचा, लेकिन दोनों पक्षों का आरोप है कि न तो प्रशासन कोई ठोस समाधान निकाल पाया और न ही विवाद खत्म हो सका। इसी कारण अब दोनों पक्ष आर-पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

एसएसपी को दे चुके हैं मांगपत्र

गौरतलब है कि 4 दिन पहले ऑटो चालकों ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को मांगपत्र सौंपकर बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और धरने की चेतावनी दी थी। वही बस चालको ने एसडीएम को मांग पत्र देकर धरने की चेतावनी दी थी।

Bus-Drivers-Block-Ludhiana-Ferozepur-Highway-Clash-With-Auto-Rickshaw-Drivers-Over-Picking-Up-Passengers-Long-Queues-Of-Vehicles-Form




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us