May 25, 2026 01:58:25

सेंट्रल जेल में देर रात बंदियों ने लगा डाली आग, मशालें लेकर कैदी छतों पर चढ़े, 3 घायल; फायरिंग के लगाये आरोप

May24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के कपूरथला स्थित केंद्रीय जेल में शनिवार देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल के अंदर हवालातियों के 2 गुटों के बीच हुए झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसमें 3 कैदी घायल हो गए।  जा रहा है कि कुछ कैदी बैरक बदलने को लेकर उलझ गए। इसके बाद हवालातियों ने जेल में कई जगह आग लगा दी। वे मशालें लेकर छतों पर चढ़ गए। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो कैदियों ने ही शूट किए हैं। इनमें कैदी बता रहे हैं कि जेल प्रशासन ने उन पर गोलियां भी चलाई हैं, जिससे कुछ कैदी घायल हुए हैं। इस घटना पर फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, एक सीनियर अधिकारी ने इतना जरूर बताया है कि कोई जेल ब्रेक नहीं हुई है। आज दोपहर को SSP प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे।


कैदियों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए

झगड़ा बैरक नंबर-4 में शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि हवालातियों ने बैरक बदलने की बात कही थी, जिसे जेल प्रशासन ने नहीं माना। हवालातियों का आरोप था कि जेल प्रशासन उन्हें बेवजह तंग कर रहा है। इसी को लेकर कैदियों में ही झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ कैदियों ने जेल परिसर के अंदर आगजनी कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने तुरंत हालात पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल, जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प के दौरान कुछ हवाई फायर भी किए गए हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हुए जेल के वीडियो

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कैदी जेल का पूरा माहौल दिखा रहे हैं। कुछ कैदी जेल प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि उन पर गोलियां चलाई गई हैं। इस दौरान एक कैदी के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। वीडियो में हवालातियों के बीच हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है कि जहां एक तरफ जेल में अधिकारियों को भी फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती, वहां कैदियों के पास मोबाइल कहां से आए?

Inmates-Set-Fire-To-The-Central-Jail-Late-At-Night-Climbed-Onto-The-Roof-With-Torches-Injuring-Three-Allegations-Of-Firing-Were-Leveled




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023