लुधियाना। लुधियाना पुलिस कमिश्नर की और से शहर में अधिकारियों की अनुशासनहिनता न सहन करते हुए थाना सराभा नगर के एसएचओ पर एक्शन ले लिया है। जिसके चलते एसएचओ आदित्य शर्मा को पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार शर्मा को फिलोअर में आयोजित एक अहम ट्रेनिंग सेशन में शामिल होना था, लेकिन वह कथित तौर पर वहां पहुँचे ही नहीं। सूत्र बताते हैं कि गैर-हाजिरी के बाद स्थिति तब और बिगड़ गई जब सब-इंस्पेक्टर स्तर के एक अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को बताया कि आदित्य शर्मा ने विभागीय कर्मियों के साथ कथित तौर पर दुव्यवहार भी किया। पूरा मामला तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाया गया। उच्च पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायतें और प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद कमिश्नर ने बिना देर किए एसएचओ को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भी पुलिस कमिश्नर को भेजी गई थी जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई।
Sarabha-Nagar-Police-Station-Sho-Suspended-For-Misbehaving-With-Officers-And-Missing-Training