February 14, 2026 19:25:51

कांग्रेसियों ने निगम जोन डी ऑफिस बाहर किया प्रदर्शन, गेट कर डाला बंद, ढोका मोहल्ला में गंदे नाले का पानी भरने से लोग परेशान

Feb2,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के ढोका मोहल्ले में गंदे नाले का गंदा पानी भरने के कारण लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। जिसके चलते जल निकासी की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सोमवार को नगर निगम जोन डी ऑफिस बाहर प्रदर्शन किया। वही ऑफिस के मेन गेट को बंद कर दिया। धरना स्थल पर पूर्व विधायक सुरेंद्र डाबर, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा, पार्षद अरुण शर्मा और मंगतराम मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हर साल बरसात के दिनों में गंदा नाला ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे नाले का दूषित पानी लोगों के घरों में घुस जाता है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अब बीते 10 दिनों से रोजाना नाले का पानी घरों के बाहर ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल आवाजाही में दिक्कत हो रही है, बल्कि घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान भी खराब हो रहा है। प्रदर्शनकारियो का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। मजबूर होकर लोगों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा।

Congressmen-Protested-Outside-The-Corporation-Zone-D-Office-Closing-The-Gates-And-Residents-Were-Troubled-By-The-Overflowing-Sewage-In-Dhoka-Mohalla




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023