लुधियाना। लुधियाना के सबसे पुराने न्यू हाई स्कूल पर बिजली विभाग द्वारा एक्शन ले लिया गया है। जिसके चलते स्कूल का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। स्कूल प्रबंधकों द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। जिसकी शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच के दौरान बिजली चोरी पाई गई। जिसके चलते विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई न्यू हाई स्कूल की सराभा नगर ब्रांच में की गई है। जानकारी के अनुसार न्यू हाई स्कूल की कमेटी को पूर्व मंत्री के करीबी माने जाते सुनील मडिया, उनके बेटे और अन्य रिश्तेदारों और करीबियों द्वारा चलाया जा रहा था। स्कूल के फंड में घोटाले करने पर आप सरकार द्वारा सुनील मडिया व उसकी टीम पर मामला भी दर्ज किया था। अब न्यू हाई स्कूल का बिजली कनेक्शन काटकर एक बार फिर से प्रशासन द्वारा बड़ा एक्शन ले लिया गया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)