February 14, 2026 20:07:00

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे की चाइना डोर से कटा गला, परिवार का इकलौता बेटे था मृतक

Jan24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के समराला में स्कूल से घर वापिस लौट रहे एक बच्चे का चाइना डोर से गला कट गया। जिसके बाद उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक स्टूडेंट रौले गांव का तरणजोत सिंह है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण गुस्सा गए हैं। उन्होंने लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर धरना लगा दिया है। लोगों ने कहा कि हादसे वाली जगह पर कोई पुलिस प्रशासन का अधिकारी नहीं पहुंचा। समराला में चाइना डोर खूब बिक रही है। जानकारी के मुताबिक तरणजोत सिंह ताया के बेटे प्रभजोत सिंह के साथ प्रीबोर्ड की परीक्षा देने के लिए सुबह 9 बजे बुलेट पर स्कूल गया था। दोपहर 2 बजे छुट्टी हुई। इसके बाद दोनों घर लौट रहे थे। स्कूल से घर की दूरी करीब 3 किलोमीटर है। बुलेट को प्रभजोत चला रहा था। अभी वह स्कूल से आधा किलोमीटर दूर समराला में बाइपास के पास पहुंचे थे कि अचानक उनके आगे चाइना डोर आ गई। प्रभजोत ने ब्रेक लगाई। लेकिन फिर भी तरणजोत के गले पर डोर से कट लग गया। इसके बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में तरणजोत की मौत हो गई।

Breaking-News-A-Child-Returning-Home-From-School-In-Ludhiana-Was-Strangled-By-A-Chinese-String-The-Deceased-Was-The-Only-Son-Of-The-Family




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023