February 14, 2026 18:57:42

पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे लाइन पर धमाका, सरहिंद में मालगाड़ी का इंजन, 12 फीट हिस्सा टूटा, लोको पायलट घायल; स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई

Jan24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके पायलट को चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका बेहद खतरनाक था। इसमें आरडीएक्स का इस्तेमाल होने का शक जताया जा रहा है।  यह घटना शुक्रवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर उस समय हुई, जब लुधियाना की तरफ जा रही एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए ही बनाई गई है, जिसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) कहा जाता है। मालगाड़ी का इंजन जैसे ही खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे लाइन का लगभग 12 फीट हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। रेलवे ट्रैक और उसमें लगे स्लीपर के टुकड़े हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रात में ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंची और ट्रैक को दुरुस्त किया। निवार सुबह रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इनपुट के हिसाब से नाकेबंदी की जा रही है। अभी इसे आतंकी हमला करना मुश्किल होगा। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, फिलहाल इसे एक क्रिमिनल एक्टिविटी माना जा सकता है। उधर, घटना के बाद पंजाब के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाश ली। वहीं, दोपहर बाद ट्रैक को भी मालगाड़ियों के लिए सुचारु कर दिया था।

Ahead-Of-Republic-Day-A-Blast-Occurred-On-A-Railway-Line-In-Punjabs-Sirhind-Area-With-A-12-foot-Section-Of-A-Freight-Train-Engine-Severed-And-The-Loco-Pilot-Injured-Security-Has-Been-Increased-At-Stations




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023