February 14, 2026 20:03:40

एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या, पेट से गोली हुई आर पार

Jan24,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

 लुधियाना के गांव तलवाड़ा के पास एक एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शक जताया जा रहा है कि उसी के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले उसके दोस्त ने यह गोली मारी है। बताया जाता है कि यह गोली उसके पेट पर मारी गई जो की आर पार हो गई। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हाे गया। खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़े देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर ही लगाया है। कहना था कि युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। फिर उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा। 

उधर, पुलिस ने परिवार की शिकायत पर युवक के दोस्त के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

कारोबारी परिवार का इकलौता बेटा है राजवीर परिवार


 मृतक की पहचान राजवीर सिंह खैरा (25) के रूप में हुई है, जो गांव थरीके के जगजीत नगर का रहने वाला था। राजवीर का परिवार कारोबारी है। उनकी मोगा में पहले इंडिया मोटर्स ऑटो एजेंसी थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। परिवार के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम को राजवीर को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। राजवीर ने घर से जाते वक्त भी बताया था कि वह एक दोस्त के साथ जा रहा है। गांव तलवाड़ा में मारी गई गोली : पीएयू पुलिस स्टेशन के एसएचओ विजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। एसएचओ ने बताया कि गांव तलवाड़ा के रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा है। उसे किसी ने गोली मारी है। हमलावर भाग चुके है। 

परिवार वालों ने बताया कि राजबीर अपने दोस्त जुगराज सिंह के साथ गांव तलवाड़ा की ओर गया था। उन्होंने दोस्त पर ही हत्या का शक जताया। पुलिस ने दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की एसएचओ विजय ने बताया कि पीएयू पुलिस ने मृतक राजबीर के दोस्त जुगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो गांव पमाल का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। राजबीर की हत्या क्यों की गई? इसका कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद साफ होगा

Mba-Student-Shot-Dead-Bullet-Passed-Through-Stomach




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023