लुधियाना। मुल्लापुर में कारों के शोरुम पर फायरिंग करने के मामले में शामिल हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर अमित डागर को मेडिकल करवाकर वापिस थाने ले जाते हुए पुलिस की गाड़ी का टायर फट गया। जिस कारण गाड़ी पलट गई और गैंगस्टर की दोनों टांगे टूट गई। इस घटना में एक एएसआई समेत चार मुलाजिम जख्मी हुए। डीएसपी वरिंदरजीत सिंह खोसा ने बताया कि उसे गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए जगराओं ले जाया गया। रात करीब साढ़े 11 बजे जगराओं से मेडिकल करवा कर जब चौकीमान टोल प्लाजा के पास जा रहे थे तो अचानक महिंद्रा गाड़ी का टायर फट गया, जिस कारण गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। डीएसपी वरिंदरजीत सिंह खोसा ने बताया कि गाड़ी 2 से 3 बार पलटी। पुलिस के भी 4 मुलाजिमों को मामूली चोटें आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में ASI गुरमीत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डीएसपी वरिंदजीत सिंह खोसा ने कहा कि रायल लिमो कार शोरुम के बाहर जो फायरिंग हुई थी, उस मामले में अमित डागर नाम के शख्स को प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। आज इसे कोर्ट में पेश किया है। इसका चार दिन का रिमांड पहले हमें मिला है। इसके बाद इसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)