पंजाब। कांग्रेस के सीनियर नेता और उद्यमी रमिंदर आंवला के घर पर इनकम टैक्स की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी गुरुहरसहाय की रिहायश समेत करीबन 12 जगहों पर टीमें पहुंचकर जांच कर रही है। उनसे उनके बिजनेस और इनकम संबंधी ब्यौरे मांगे जा रहे हैं। गुरुहरसहाय में टीमें तड़के ही करीबन छह बजे पहुंच गई थीं और तभी से अंदर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रमिंदर आंवला यहां रिहायश पर नहीं हैं और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)