February 14, 2026 18:48:19

लुधियाना में जुए की लत के कारण पति ने पत्नी की हत्या की, दो बेटियों की मां का रस्सी से गला घोंटा, पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा

Jun3,2025 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना। लुधियाना के खन्ना में जुए की लत के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मलौद के गांव जीरख में हुई इस वारदात में 38 वर्षीय परमजीत कौर की मौत हो गई। आरोपी लखवीर सिंह ने 2 जून को पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी का रस्सी से गला घोंट दिया। मृतका के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी बहन की शादी लखवीर से करीब 10 साल पहले हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं - एक 6 साल की और दूसरी डेढ़ साल की। लखवीर जुए का आदी था और रोजाना पैसे हारता था। वह अब तक लाखों रुपए हार चुका है। उसने अपना घर, पत्नी के जेवरात और बाइक तक को गिरवी रख दिया था। परमजीत कौर उसे जुआ खेलने से रोकती थी। इस कारण लखवीर उसे अक्सर मारता-पीटता था। पड़ोसियों ने परमजीत के मायके भट्ठियां गांव में सूचना दी। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो परमजीत चारपाई पर चादर ओढ़े पड़ी थी। उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे। पायल के डीएसपी हेमंत मल्होत्रा के अनुसार, मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

In-Ludhiana-A-Husband-Killed-His-Wife-Due-To-Gambling-Addiction-Strangled-The-Mother-Of-Two-Daughters-With-A-Rope-There-Was-A-Quarrel-Over-Money




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023