February 14, 2026 19:59:07

ब्रेकिंग न्यूज़ - जम्मू में फिर पाकिस्तान ने किया हमला, पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया, जम्मू, राजस्थान, पंजाब में कई जगह सुसाइड ड्रोन्स से हमला, S-400 ने सभी को मार गिराया

May9,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, जिन्हें भारत ने S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान कश्मीर से लेकर राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर वाले इलाकों में गोलीबारी और हमले कर रहा है। भारत ने जम्मू के पास पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है। जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला हुआ है। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान ने  4 राज्यों के 12 शहरों को निशाना बनाया है। जिसमे जम्मू-कश्मीर में जम्मू, सांबा, केरन, तंगधार, करनाह, अखनूर, आरएसपुरा सेक्टर, अरनिया, पंजाब में पठानकोट और राजस्थान में जैसलमेर, पोकरण और गुजरात में भुज शामिल है। इस बीच जम्मू, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा और पठानकोट में पूरी से ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कई जगह धमाके की आवाज आई है। LoC के पास कुपवाड़ा और बारामूला में पाकिस्तानी की ओर से भारी फायरिंग हो रही है, जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है।

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब के जालंधर और अमृतसर में, जबकि बीकानेर और श्रीगंगानगर में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

Breaking-News-Pakistan-Again-Attacked-Jammu-Pakistani-F-16-Was-Shot-Down-Suicide-Drones-Attacked-Many-Places-In-Jammu-Rajasthan-Punjab-S-400-Killed-All-Of-Them




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023